
10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
कुंडा/प्रतापगढ़। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने एक युवक को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक गोबिन्द सिंह चौहान हमराह कांस्टेबल उमाशंकर भारती व अश्वनी सोनकर के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम शीतलपुर रैयापुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी की पहचान अमृत लाल निर्मल पुत्र स्व. छेदीलाल निर्मल, निवासी जुगराजगढ़ मजरा रैयापुर, थाना कुंडा के रूप में की है।बरामदगी के आधार पर थाना कुंडा में मु.अ.सं. 329/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।