शारदा सहायक नहर में मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, रात में मिले थे कपड़े

शारदा सहायक नहर में मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, रात में मिले थे कपड़े

कपड़े मिलने के बाद नहर में कूदने की जताई गई थी आशंका, सुबह शव मिलने से मचा हड़कंप

कुंडा/प्रतापगढ़। बाघराय थाना क्षेत्र की बिहार चौकी अंतर्गत हवेली देवरपट्टी के पास शारदा सहायक नहर में बुधवार सुबह 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उज्ज्वल यादव पुत्र राम कैलाश यादव, निवासी ग्राम भदशू, राम प्रसाद का पुरवा, पोस्ट किलहनापुर,हथिगवां थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।बताया गया कि उज्ज्वल यादव अपने नाना तुलसीराम यादव के घर फूलपुर आया हुआ था। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे शारदा सहायक नहर के पास उसके कपड़े मिले थे। कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने किशोर के नहर में कूदने की आशंका जताई थी।बुधवार सुबह करीब 10 बजे हवेली देवरपट्टी के पास ग्रामीणों ने नहर में किशोर का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें