
सूदखोर की प्रताड़ना, ब्याज को लेकर युवक को पीटा,25 हजार वसूली का आरोप
कुंडा/प्रतापगढ़। उधार के रुपयों के ब्याज को लेकर मारपीट और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। समापुर निवासी अजय सोनी पुत्र रामचन्द्र सोनी ने थानाध्यक्ष कुंडा को दी तहरीर में बताया कि उसने जुलाई 2026 में तिलौरी सरायनगर निवासी एक केशरवानी, जिनकी सराफा की दुकान सरायनगर में है, से 50 हजार रुपये उधार लिया था। तय हुआ था कि 5 हजार रुपये मासिक ब्याज देगा, जिसे वह लगातार देता आ रहा था।आरोप है कि कुछ दिन पहले सूरज ने 5 हजार रुपये प्रति सप्ताह ब्याज देने को कहा, जिसे पीड़ित ने स्वीकार कर लिया। लेकिन अब उसकी नीयत खराब हो गई और वह प्रति दिन 5 हजार रुपये की मांग करने लगा।मना करने पर आरोप है कि दिनांक 31-08-26 की रात करीब साढ़े नौ-दस बजे सरायनगर में बुलाकर केसरवानी और उसके साथियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की, उठाकर पटक दिया और मां-बहन की भद्दी गालियां दीं। लोगों के बीच-बचाव करने पर जान बची। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे अलग से 25 हजार रुपये भी ले लिए।पीड़ित अजय सोनी ने पुलिस से सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कुंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।