
अभाविप के विद्यार्थी सदस्यता अभियान के तहत WCA विद्यालय में विद्यार्थियों ने ग्रहण की सदस्यता
बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अवध प्रांत द्वारा चलाए जा रहे “विद्यार्थी सदस्यता अभियान” के निमित्त बाराबंकी नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा WCA विद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को अभाविप की सदस्यता ग्रहण कराई गई तथा उन्हें संगठन के उद्देश्यों, कार्यपद्धति एवं छात्रहित में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ छात्रहित, राष्ट्रहित एवं समाजहित के विषयों को लेकर निरंतर कार्य करती है। सदस्यता अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को संगठन से जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री आकाश शुक्ला जी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभय राम त्रिपाठी जी, नगर मंत्री जयशिव त्रिपाठी जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभाविप का “विद्यार्थी सदस्यता अभियान” विद्यार्थियों के बीच निरंतर जारी है, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।