काली मां के थान जाने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान

काली मां के थान जाने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान

अहलादगंज में आवागमन बना मुश्किल, श्रद्धालुओं को भी उठानी पड़ रही परेशानी

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज ब्लाक के रायगढ़ ग्रामसभा के अहलादगंज स्थित काली मां के थान को जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाली का शिकार है। बारिश के बाद रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ और पानी जमा हो गया है, जिससे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक काली मां के थान पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और जल चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन रास्ते की खराब हालत के कारण पैदल आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन अब बारिश के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। कीचड़ में फिसलने का खतरा बना रहता है और दोपहिया वाहनों से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर काली मां के थान तक जाने वाले रास्ते की जल्द मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

 

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें