प्रतापगढ़ में दबंग महिला ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका को पीटा, CCTV फुटेज आया सामने

प्रतापगढ़ में दबंग महिला ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका को पीटा, CCTV फुटेज आया सामने

कक्षा में बच्चों के सामने शिक्षिका की पिटाई का वीडियो वायरल, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

प्रतापगढ़। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित पार्वती ग्लोबल साइंस स्कूल में एक शिक्षिका के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला अपने पति के साथ स्कूल पहुंची और कक्षा के भीतर बच्चों के सामने शिक्षिका की जमकर पिटाई कर दी। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले शिक्षिका ने स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र को किसी बात को लेकर डांट दिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज छात्र के माता-पिता स्कूल पहुंचे और कक्षा के अंदर शिक्षिका के साथ मारपीट की।

घटना के दौरान कक्षा में मौजूद बच्चे सहमे नजर आए। सामने आए CCTV फुटेज में शिक्षिका के साथ मारपीट की घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।

मामले में शिक्षिका के पिता की तहरीर पर देल्हूपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल परिसर में शिक्षिका के साथ बच्चों के सामने हुई मारपीट ने विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें