
कार की टक्कर से महिला की मौत, बेटा गंभीर घायल
नैमिष टुडे संवाददाता
धीरेन्द्र कुमार वर्मा
*बिसवाँ, सीतापुर*। एक तरफ जहां पूरा देश रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर के खुशियां मना रहा है तो दूसरी तरफ भाई की कलाई में राखी बांधकर घर वापस जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत होने से गांव और रिश्तेदारों में मातम सा छा गया पूरा मामला थाना बिसवाँ क्षेत्र में गुरेरा और बुढ़नापुर के बीच शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सकरन निवासी श्यामकली पत्नी रमेश उम्र करीब 50वर्ष अपने बेटे के साथ बाइक से मायके महुआ पुरवा राखी बांधने गई थीं। राखी बांधने के बाद दोनों बाइक से अपने घर सकरन लौट रहे थे। इसी दौरान गुरेरा-बुढ़नापुर के बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से श्यामकली और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवाँ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने श्यामकली को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटे का उपचार जारी है
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वही पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है त्यौहार को देखते गांव मे मातम छा गया।