धान के खेत में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

धान के खेत में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

तंबौर क्षेत्र के भानीपुर गांव के पास मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

 

नैमिष टुडे संवाददाता
धीरेन्द्र कुमार वर्मा

बिसवां। सीतापुर थाना तंबौर क्षेत्र के भानीपुर गांव के पड़ोस में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में लगे आम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही थाना तंबौर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव की शिनाख्त शब्बू पुत्र नन्हकऊ सिंह, निवासी गुंडुरुवा, थाना रेउसा के रूप में की है।

युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने के बाद घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल तंबौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें