फोर जी नेट वर्क देने का दावा करके उपभोक्ताओं को खुले आम लूट रही एयर टेल दूर संचार कम्पनी 

फोर जी नेट वर्क देने का दावा करके उपभोक्ताओं को खुले आम लूट रही एयर टेल दूर संचार कम्पनी

मिश्रित सीतापुर / कस्बा मिश्रित सहित आस पास के ग्रामीण इलाको में काफी समय से एयरटेल दूर संचार कम्पनी की नेट वर्क ब्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त चल रही है । एयर टेल उपभोक्ताओं का फोन तो किसी न किसी तरह लग जाता है । परन्तु ठीक से वार्ता तक नहीं हो पाती है । जब कि कस्बा मिश्रित क्षेत्र में एयर टेल कम्पनी फोर जी और फाइव जी के तहत अच्छा नेट वर्क देने का दावा करके उपभोक्ताओं की गाढ़ी कमांई पर खुले आम डांका डाल रही है । यहां के मिश्रित क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में सबसे जादा एयर टेल के ही उपभोक्ता है । उनकी माने तो वह अपने मोबाइल सेट में 399 रुपए का रीचार्ज मात्र 28 दिनों के लिए कराते है । परन्तु नेट न चलने के कारण 399 रुपए उनके प्रत्येक मांह फ्री में चले जाते है । उनका आरोप है । कि उन्होने कस्टमर केयर आदि से सैकड़ो बार सिकायत की है । फिर भी एयर टेल कम्पनी व्दारा मिश्रित क्षेत्र की नेट वर्क ब्यवस्था को सही नही किया जा रहा है । जिससे बैंकिंग , लोक वाणी केन्द्र आदि सरकारी कार्यालयों के सभी कार्य बाधित चल रहे है । ऐयर टेल दूर संचार कम्पनी से परेसान होकर यहां के उपभोक्ताओं ने दूसरी कम्पनी में अपनी सिम पोर्ट कराने का मन बना लिया है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें