
1000 ईंट के लेन-देन को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला
तीन लोगों पर मारपीट, ₹700 निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के बैरागीपुर, ऐधा गांव निवासी समर बहादुर यादव ने तीन लोगों पर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपितों ने उसकी जेब से ₹700 भी निकाल लिए और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार वह बाबागंज ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जा रहा था। रास्ते में अंजनी गांव निवासी तीन लोगों ने उसे रोककर 1000 ईंट के पैसे मांगे। खेत से तीन साल से मिट्टी ले जाने से हुए नुकसान का हिसाब करने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया।आरोप है कि तीनों ने मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियार से कलाई पर वार किया। जबड़े पर भी चोट लगने का आरोप है। एक आरोपी ने जलाऊ लकड़ी से भी हमला किया।घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए दोपहिया वाहन से हीरागंज की ओर भाग निकले। पीड़ित ने महेशगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।