एमएलसी गोपाल ने हीरागंज और डेरवा में की जनसुनवाई फरियादियों की उमड़ी भीड़, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

एमएलसी गोपाल ने हीरागंज और डेरवा में की जनसुनवाई

फरियादियों की उमड़ी भीड़, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

कुंडा, प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज और डेरवा में रविवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख नेता, पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल’ ने जनसुनवाई की। इस दौरान दोनों नगर पंचायतों में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।एमएलसी गोपाल ने सबसे पहले नगर पंचायत हीरागंज स्थित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यालय में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। इसके बाद डेरवा नगर पंचायत में पहुंचकर उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं।जनसुनवाई के दौरान नाली, खड़ंजा, आवास, पेंशन, विद्युत, राजस्व और पुलिस से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एमएलसी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से दूरभाष पर वार्ता की तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करना चाहिए।जनसुनवाई के दौरान राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह ‘पंकज’, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिहार प्रफुल्ल सिंह ‘डब्बू’, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर बहादुर पटेल, नीलमणि सिंह, लालमणि मिश्रा, रामू सिंह पहाड़पुर, बनोही, संजय सिंह बछरौली, प्रांजल त्रिपाठी, विजय पांडेय डीहा, ग्राम प्रधान राजेश त्रिपाठी, सोनी मोनी, आदर्श, सीताराम सरोज भैसाना, निजी सचिव जिवेन्द्र पाल, अमित पांडेय समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें