
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 21वी पुण्यतिथि उप जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया नमन
अभिषेक शुक्ला
नैमिष टुडे
कमलापुर/सीतापुर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० राम लखन तिवारी की 21वीं पुण्यतिथि गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई।पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पौत्र रवि तिवारी ने अपने बाबा जी की स्मृति में गौशाला में पहुंचकर गायों को फल केला ,गुण,चोकर खिलाकर उनको याद किया,तत्पश्चात अपने गृह निवास कमलापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम लखन तिवारी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी सिधौली अवनीश कुमार का अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत सम्मान किया। रवि तिवारी ने उपस्थित अतिथियों को बैच लगाकर सम्मानित किया।उपजिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा अर्जुन का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया।
स्वर्गीय तिवारी के पौत्र रवि तिवारी ने इनके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामलखन तिवारी मूल रूप से लहरपुर क्षेत्र के रहने वाले थे।इनका जन्म 1906 में लहरपुर के पास सिरकिडा में रहने वाले एक साधारण किसान परिवार हुआ था l
इनकी प्राथमिक शिक्षा लहरपुर में हुई बाद में बनारस विश्वविद्यालय से इन्होंने ज्योतिष में स्नातक की उपाधि प्राप्त की l विद्यार्थी जीवन मे उनका मन अंग्रेजों के अन्याय और अत्याचार से खिन्न रहता था बाद में महात्मा गांधी और नेता सुभाष चंद्र बोस के विचारों का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा और युवा मन बगावत कर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। अंग्रेजों की यातना उन्हें कर्तव्य पथ से डिगा नही पायी और उन्होने अपनी आजादी का सपना साकार किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र विमल किशोर तिवारी,विजय किशोर तिवारी_बप्पा,पौत्र शैलेन्द्र तिवारी,नीरज तिवारी, रालोद नेता आर पी सिंह चौहान,सपा नेता संदीप कश्यप,गोकरन मिश्र,अजय दीक्षित,विपिन दीक्षित,अपर्णा मिश्र,किसान नेता अनिकेत सिंह,लेखपाल शरद कुमार, आकांक्षा निगम, डॉ शोभित पांडेय,क्षेत्र के पत्रकार ,समाजसेवी कस्बा इंचार्ज राम विशाल सिंह सहित पुलिस बल व अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।