महेशगंज पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित 19 वर्षीय अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महेशगंज पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित 19 वर्षीय अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महेशगंज पुलिस ने अपहरण के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी महेशगंज संदीप तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त विनीत गौतम पुत्र संजय गौतम, निवासी ग्राम जगापुर, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त की गिरफ्तारी सेखौनी से मान्धाता के बीच नाले पर बने पुल के पास से की गई।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक वन्दना वर्मा के साथ कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल अनिल राजपूत एवं कांस्टेबल अनिल कुमार यादव शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें