आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

कुंडा/प्रतापगढ़। थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार बाल अपचारी को उसके घर के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।मामला ग्राम सराय छत्ता की एक कक्षा 10 की छात्रा की आत्महत्या से जुड़ा है। परिजनों की तहरीर के अनुसार पड़ोसी अहेम सरोज उर्फ अमन सरोज पर छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने तथा शादी का आश्वासन देकर बाद में विवाह से इनकार करने का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि इन परिस्थितियों से क्षुब्ध होकर छात्रा ने 3 जुलाई 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।तहरीर के आधार पर थाना संग्रामगढ़ में मु0अ0सं0 125/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी संग्रामगढ़ अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित बाल अपचारी को उसके घर के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया।पुलिस के मुताबिक बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह यादव एवं हेड कांस्टेबल विजय कुमार राम, थाना संग्रामगढ़।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें