
जहरीले जन्तु के काटने से दो अचेत
कुंडा प्रतापगढ़।नगर पंचायत कुंडा के कबरियागंज मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय प्रिया शुक्ला को शुक्रवार शाम किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के विकईपुर गांव निवासी राम आसरे के 50 वर्षीय बेटे छेदीलाल को शुक्रवार रात किसी जगरीले जन्तु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही उनकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।