
मुकदमे में सुलह न करने पर युवक को पीटा
कुंडा प्रतापगढ़ ।कोतवाली क्षेत्र के गजरी रैयापुर गांव निवासी विजय प्रजापति ने न्यायालय में वाद दायर किया कि पुरानी घटना को लेकर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। उसी मुकदमे में सुलह करने को वह लोग दबाव बना रहे थे। उसने सुलह करने से इनकार कर दिया। जिससे खुन्नस खाकर 5 मार्च 2026 को जब वह अपने भाई अजय प्रजापति के साथ करीब 10 बजे दिन में काम करने जा रहा था, तभी रास्ते में रोककर उसके भाई अजय को मारा पीटा। आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर दो सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए जिनका दुरुपयोग हो सकता है।पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रोहित प्रजापति, मोहित प्रजापति, विकास प्रजापति, नीरज प्रजापित को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।