
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार
कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कीर्ति रमन, कांस्टेबल गौरव एवं आरक्षी चालक युवराज सिंह की टीम क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गलगली तिराहे के पास से अभियुक्त मुकेश गौतम (20 वर्ष) निवासी ग्राम धनीपुर कोर्रही, थाना बाघराय को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बाघराय में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 351(3) एवं 352 के तहत दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की जा रही थी। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।