श्रावण मांह प्राचीन शिवलिंग के पास कूड़े का ढेर, तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल 

श्रावण मांह प्राचीन शिवलिंग के पास कूड़े का ढेर, तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

सवाददाता /नैमिष टुडे
मिश्रित सीतापुर / प्रदेश शासन और प्रशासन पवित्र श्रावण मांस के दौरान शिव मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाने का दावा कर रही है । वहीं दूसरी ओर मिश्रित तहसील परिसर में स्थित प्राचीन चमत्कारेश्वर नाथ महादेव शिवलिंग के निकट तहसील परिसर का कूड़ा इकट्ठा कर डंप किए जाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रावण मास में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र स्थल के समीप कूड़े का ढेर लगना न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करता है । बल्कि परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है । लोगों का आरोप है । कि जब शासन धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दे रहा है । तब तहसील प्रशासन द्वारा मंदिर के निकट कूड़ा डंप कराया जाना लापरवाही का परिचायक है। उन्होंने मांग की है । कि शिवलिंग के आसपास से तत्काल कूड़ा हटवाकर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हालांकि, इस संबंध में तहसील प्रशासन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। प्रशासन का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें