बिजली की आंख-मिचौली से गहराया पेयजल संकट , कृषि कार्य भी प्रभावित 

बिजली की आंख-मिचौली से गहराया पेयजल संकट , कृषि कार्य भी प्रभावित

मिश्रित सीतापुर / उमस भरी गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट गहराने लगा है। लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली से जहां लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है । वहीं किसानों की फसलें भी सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही हैं । ग्रामीणों का आरोप है कि 33/11 केवी मिश्रित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रामकोट, फूलपुर झरिया, कुतुबनगर और विश्व बैंक फीडरों पर दिन के समय पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है । इसके चलते नलकूप और अन्य जल स्रोत सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं । जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है । वहीं किसानों को भी समय पर सिंचाई न मिलने से फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है । ग्रामीणों का कहना है । कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में 21 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं । लेकिन स्थानीय स्तर पर अघोषित विद्युत कटौती के कारण इन आदेशों का पालन होता नही दिखाई दे रहा है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें