
विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर पड़े अधूरे
मिश्रित सीतापुर / घटते जल स्तर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर तालाब निर्मित कराने का निर्देश बीते समय दिया था । जिसके तहत विकासखंड मिश्रित की 22 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत अमृत सरोवर तालाब , खेल मैदान , पार्क आदि निर्मित कराने के लिए लाखों रुपयों की सरकारी धनराशि आवंटित की गई थी । परन्तु अभी तक जादातर ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर तालाब अधूरे ही पड़े है । आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बरमी , मुडियारा , पतौंजा , कुतुबनगर आदि 8 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर तालाब निर्मित होकर पूर्ण बताए जाते हैं । और 9 ग्राम पंचायतो में अमृत सरोवर तालाबों का कार्य प्रगति पर बताया जाता हैं । वहीं 5 ग्राम पंचायतों में धनराशि आवंटित होने के बावजूद भी अभी तक अमृत सरोवर निर्माण का कार्य शुरू ही नहीं किया गया हैं । ग्राम पंचायत बरमी में निर्मित कराए गए अमृत सरोवर तालाब और बाल्मीकि वाटिका , खेल मैदान आदि का निरीक्षण जनपद से नामित नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य , प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन सहित अन्य उच्चाधिकारी भी कई बार कर चुके है । उन्होने ग्राम पंचायत बरमी के विकास कार्यों की सराहना भी की थी । परन्तु अन्य ग्राम पंचायतों में बनवाए गए अमृत सरोवर तालाब पूरी तरह से अपूर्ण हैं । वहां अभी तक कोई भी नोडल अफसर एवं उच्चाधिकारी झांकने तक नहीं गया है । मांमले में जिला प्रशासन और प्रदेश शासन को जांच कराकर कार्यवाही करने की आवश्यकता है ।