शैक्षिक संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

शैक्षिक संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

महमूदाबाद   प्राथमिक विद्यालय बघाइन महमूदाबाद में शैक्षिक संगोष्ठी तथा शिक्षक संकुल कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल,खंड शिक्षा अधिकारी महमूदाबाद उदयमणि पटेल,सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन रमेश बाजपेई,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री हंसराज वर्मा,ब्लॉक मंत्री ज्ञानेश मिश्र,सम्मानित नोडल एआरपी नरेन्द्र सिंह यादव तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना वर्मा व समस्त शिक्षक संकुल तथा अन्य सभी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवीन शैक्षणिक विधियां तथा नवाचारों और शिक्षकों को शिक्षा के प्रति सजग रहकर ईमानदारी के साथ कार्य करते रहने का सुझाव दिया गया। संगोष्ठी में सभी शिक्षाविदों के द्वारा शिक्षा के उन्मुखीकरण हेतु वक्तव्य दिए गए। कार्यक्रम का संचालन उमेश वर्मा के द्वारा किया गया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें