मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर रू0 342.46 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर रू0 342.46 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास और लोकार्पण

मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर सुपोषण का दिया संदेश

 

डबल इंजन सरकार के सतत प्रयासों से आगरा स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है:मा.मुख्यमंत्री

विष्णु सिकरवार
आगरा। शनिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत, फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड, जनसभा स्थल पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार प्रो.एसपी सिंह बघेल, मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग व जनपद प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ,योगेन्द्र उपाध्याय मंत्री उच्च शिक्षा विभाग,श्रीमती बेबीरानी मौर्य मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग,धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, नवीन जैन सांसद राज्यसभा,राजकुमार चाहर सांसद फतेहपुर सीकरी, श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह महापौर, नगर निगम आगरा, डॉ० मंजू भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा,विधायकगण डॉ० धर्मपाल सिंह,डॉ० जी०एस० धर्मेश, पुरूषोत्तम खंडेलवाल, चौ ० बाबूलाल,भगवान सिंह कुशवाह,छोटेलाल वर्मा,श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह, सदस्य विधान परिषद विजय शिवहरे,मानवेन्द्र प्रताप सिंह,पूरनलाल लोधी अध्यक्ष बृज क्षेत्र, भाजपा, प्रशान्त पौनिया जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी आगरा,राजकुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, भाजपा सहित सभी जनप्रतिनिधिगण द्वारा पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।
मा. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, एडीए, स्मार्ट सिटी,महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यान, खादी ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया तथा संबंधित से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छोटे बच्चों को आशीर्वाद देकर अन्नप्राशन कराया तथा सभी नवजातों एवं अन्य बच्चों को उपहारस्वरूप चॉकलेट एवं अन्य उपहार प्रदान किए, गर्भवती माताओं को गोद भराई करने के उपरांत सुपोषण पोटली प्रदान की। उन्होंने माताओं से बच्चों के पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
तत्पश्चात मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य मंच पर पहुंचने पर उपस्थित जनता द्वारा वन्देमातरम, भारत माता की जय के नारों से मा.मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया, इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य जन द्वारा पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, गदा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जनपद आगरा में हुए विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया तथा ओडीओपी, कृषि यंत्रीकरण, पीएम स्वनिधि, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पीएम आवास,आयुष्मान कार्ड आदि विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चैक वितरण, टैबलेट वितरण, टूलकिट, चाभी आदि प्रदान की। तत्पश्चात मा.मुख्यमंत्री महोदय ने बटन दबाकर जनपद आगरा की आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण तथा आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में 342.36 करोड़ के कुल 53 विकास कार्यों व जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास कर शिलापट्टों का अनावरण किया एवं जनपद वासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।
इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री ने उपस्थित भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार के सतत प्रयासों से आगरा स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी के रूप में भी तेजी से विकसित हो रहा है और आगरा में आधारभूत संरचना, पर्यटन, उद्योग तथा कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।
मा.मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग तीन माह पूर्व ₹6,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था और अब पुनः हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगरा की जनता ने वर्ष 2022 एवं 2024 के चुनावों में डबल इंजन सरकार पर विश्वास व्यक्त किया, जिसका परिणाम है कि प्रदेश सरकार निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है।
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद लंबे समय से लंबित एनओसी से जुड़े मामलों के समाधान से औद्योगिक निवेश को नई गति मिलेगी। आगरा को औद्योगिक, पर्यटन एवं निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के विकास की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
मा.मुख्यमंत्री ने बताया कि आगरा के सींगना में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र की स्थापना से क्षेत्र के किसानों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज तथा अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) एवं ओडीओसी (वन डिस्ट्रिक्ट वन क्राफ्ट) जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य कर रही है। आगरा के प्रसिद्ध पेठा को भी विशेष पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आगरा को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का महत्वपूर्ण केंद्र बनाया जा रहा है। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर भव्य संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है तथा उनके आगरा प्रवास से जुड़े ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण का कार्य भी किया जाएगा।
मा.मुख्यमंत्री ने कहा कि बटेश्वर धाम, कैलाश मंदिर, गुरुद्वारा गुरु का ताल, गीत गोविंद वाटिका, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मस्थली बटेश्वर, फतेहपुर सीकरी तथा शौरीपुर जैन तीर्थ सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
मा.मुख्यमंत्री ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आगरा में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी छात्रावास के निर्माण को केंद्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
मा.मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों करोड़ रुपये की लागत से पुलों, फ्लाईओवरों, सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, नए महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों की स्थापना जैसी अनेक विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताएँ आम थीं, जबकि वर्तमान सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की है। उन्होंने बताया कि मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाखों युवाओं को सरकारी रोजगार मिला है तथा उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ वर्षों में लगभग 9 लाख युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की है।
मा.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आज बेटियाँ, व्यापारी और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं तथा अपराधियों के विरुद्ध सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति प्रभावी रूप से लागू है।
अपने संबोधन के अंत में मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पॉपने कहा कि विकास के लिए सकारात्मक सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति, जनप्रतिनिधियों का जनता से सतत संवाद तथा सुशासन आवश्यक है। प्रदेश सरकार इन्हीं मूल्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
गौरतलब है कि मा.मुख्यमंत्री द्वारा अपने दो दिवसीय दौरे में कल 26.07.2026 को डॉ.आंबेडकर विवि के खंदारी स्थित शिवाजी मंडपम सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों हेतु मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजनाश् का शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ,पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह, सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह,एडीएम सिटी यमुनाधर चैहान, एडीएम वित्त व राजस्व संदीप कुमार,एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें