
बेखौफ चोरों ने एक किसान के खेत को बनाया निशाना , बिजली के उपकरण चोरी
नैमिष टुडे /संवाददाता /गोंदलामऊ सीतापुर
संदना सीतापुर |संदना थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी कुसौली में बेखौफ चोरों ने एक किसान के खेत को निशाना बनाते हुए खेत लगा समरसेबल और बिजली का कीमती केबल पार कर दिया। उपकरण चोरी होने से किसान के सामने फसलों की सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम छोटी कुसौली निवासी पीड़ित किसान उमेश पुत्र पुत्तू सिंह ने संदना थाना प्रभारी को दी गई लिखित तहरीर में बताया कि 22-23 जुलाई की दरमियानी रात चोरों ने उनके खेत से सिंचाई का समरसेबल और केबल चोरी कर लिया। किसान ने गांव के ही अनुज सिंह पुत्र मनोहर सिंह, छोटू पुत्र रामसहाय निवासी लालपुर मजरा भेलावा और दयाराम पुत्र विष्णु निवासी इसरौली पर चोरी का सीधा आरोप लगाया है।
घटना के बाद शुक्रवार 24 जुलाई को पीड़ित और ग्रामीणों ने आरोपी अनुज सिंह और छोटू को गांव में ही देख लिया। किसान ने तत्परता दिखाते हुए संदना पुलिस को सूचना दी और दोनों आरोपियों को मौके पर ही पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित किसान ने पुलिस से चोरी हुआ सामान जल्द बरामद कराने, आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच-पड़ताल तेज कर दी है।
थाना अध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तीसरे फरार युवक की तलाश की जा रही है।