संदना पुलिस ने दो शातिर चोरों को माल समेत दबोचा

संदना पुलिस ने दो शातिर चोरों को माल समेत दबोचा

नैमिष टुडे/ संवाददाता /गोंदलामऊ सीतापुर

संदना/ सीतापुर
संदना थाना पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी की गई पीतल की छोटी-बड़ी घंटियां, तीन पीतल के आरती दीपक, एक कसकुट की थाली और ₹400 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू उर्फ चंद्रशेखर (20 वर्ष) पुत्र मोहनलाल पासी और छोटेलाल उर्फ छोटकन्ने (22 वर्ष) पुत्र सकटू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी संदना थाना क्षेत्र के ग्राम रालामऊ के निवासी हैं। इस मामले में संदना थाने में मु.अ.सं. 202/26, धारा 305(D)/317(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम उपनिरीक्षक कृष्ण बिहारी चौबे आरक्षी प्रदीप यादव और आरक्षी दीपक चाहर शामिल थे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें