वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अन्तर्गत सीतापुर में 69.83 लाख पौधों का रोपण, निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधारोपण कर हासिल की गई शत-प्रतिशत उपलब्धि

वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अन्तर्गत सीतापुर में 69.83 लाख पौधों का रोपण, निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधारोपण कर हासिल की गई शत-प्रतिशत उपलब्धि

सीतापुर। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अन्तर्गत जनपद सीतापुर में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

दिनांक 12 जुलाई 2026 को प्रदेश में निर्धारित 35 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य के अन्तर्गत जनपद सीतापुर को कुल 69,79,900 पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया था। जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा बेहतर समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कुल 69,83,822 पौधों का रोपण कर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति की गई।

विभागवार लक्ष्य एवं उपलब्धि के अनुसार वन विभाग द्वारा 21,50,537 पौधे, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 25,11,000 पौधे, कृषि विभाग द्वारा 8,24,000 पौधे, उद्यान विभाग द्वारा 3,76,000 पौधे, पंचायतीराज विभाग द्वारा 3,05,000 पौधे, राजस्व विभाग द्वारा 2,51,000 पौधे तथा पर्यावरण विभाग द्वारा 2,50,000 पौधों का रोपण किया गया।

इसी क्रम में नगर विकास विभाग द्वारा 39,900 पौधे, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 31,000 पौधे, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 28,500 पौधे, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 27,400 पौधे, रेशम विभाग द्वारा 26,000 पौधे, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18,000 पौधे, सहकारिता विभाग द्वारा 17,400 पौधे, लोक निर्माण विभाग द्वारा 16,215 पौधे, ऊर्जा विभाग द्वारा 16,300 पौधे एवं जल शक्ति विभाग (सिंचाई) द्वारा 15,000 पौधों का रोपण किया गया।

इसके अतिरिक्त जल शक्ति विभाग (नमामि गंगे) द्वारा 8,400 पौधे, गृह विभाग द्वारा 9,200 पौधे, पशुपालन विभाग द्वारा 18,000 पौधे, औद्योगिक विकास विभाग द्वारा 10,300 पौधे, उद्योग विभाग द्वारा 11,300 पौधे, प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा 7,000 पौधे, श्रम विभाग द्वारा 3,000 पौधे, परिवहन विभाग द्वारा 2,300 पौधे, अन्य विभागों द्वारा 3,570 पौधे तथा व्यावसायिक शिक्षा विभाग द्वारा 2,500 पौधों का रोपण किया गया।

वृक्षारोपण अभियान में जनपद के समस्त संबंधित विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसामान्य द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ाई गई।

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, सीतापुर नवीन खण्डेलवाल ने बताया कि जनपद को आवंटित लक्ष्य 69,79,900 पौधों के सापेक्ष 69,83,822 पौधों का रोपण किया गया है, जो लक्ष्य का 100 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

वृक्षारोपण उपलब्धि विवरण:

आवंटित लक्ष्य: 69,79,900 पौधे

खोदे गए गड्ढे: 69,83,822

वृक्षारोपण उपलब्धि: 69,83,822 पौधे

लक्ष्य पूर्ति: 100 प्रतिशत

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें