मकान के हिस्से के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के दो बेटों पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, एक ट्रॉमा सेंटर रेफर

 

मकान के हिस्से के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के दो बेटों पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, एक ट्रॉमा सेंटर रेफर

बरसठी (जौनपुर): थाना बरसठी क्षेत्र के बारीगांव स्थित हनुमान नगर में रविवार तड़के करीब 3 बजे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मकान के हिस्सेदारी विवाद को लेकर छोटे भाई पर बड़े भाई के दो पुत्रों पर सोते समय कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधानाचार्य लाल बहादुर सिंह के दो पुत्र आनंद सिंह और सुभाष सिंह हैं। आनंद सिंह के दो पुत्र राज सिंह और उदय सिंह, जबकि सुभाष सिंह का एक पुत्र श्लोक सिंह है। परिवार का मूल गांव शाहपुर थाना बरसठी है। वर्तमान में दोनों भाई बारीगांव के हनुमान नगर में लगभग 15 फीट चौड़े और 40–50 फीट लंबे मकान में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि मकान की हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार तड़के करीब 3 बजे सुभाष सिंह ने घर के अंदर सो रहे आनंद सिंह के दोनों पुत्रों राज सिंह और उदय सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं उदय सिंह का इलाज जिला अस्पताल (सदर) में चल रहा है।

परिजनों की महिलाओं का आरोप है कि सुभाष सिंह की ससुराल थाना बरसठी क्षेत्र के कानपुर गांव में है और घटना के दौरान वहां से भी कुछ लोग हमले में शामिल होने आए थे। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें