
जनपद जौनपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण, जनप्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
अरुण कुमार दुबे / ब्यूरो चीफ जौनपुर
जौनपुर। मा० मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत जनपद जौनपुर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न विभागों, स्थानीय निकायों एवं आमजन की सहभागिता से रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किए गए।
जिला प्रशासन, वन विभाग एवं सीड़ा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में सीड़ा प्राधिकरण के उत्तरी सेक्टर स्थित पार्क में चरक वन के अंतर्गत वृहद औषधीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी उपस्थित रहीं। उन्होंने विकासखंड मछलीशहर में आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सहजन (मोरिंगा) के पौधों का वितरण किया तथा पौधों के संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, विकासखंड सुजानगंज की ग्राम पंचायत बेहलमपुर में श्रीमती सीमा द्विवेदी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री कृपाशंकर सिंह की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया।
महायज्ञ का शुभारंभ करते हुए 500 पौधों का रोपण कराया। पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोपण स्थल की विधिवत घेराबंदी भी कराई गई। वहीं, माननीय विधायक मड़ियाहूँ डॉ. आर. के. पटेल की उपस्थिति में विकासखंड रामपुर की ग्राम पंचायत बल्लीपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। माननीय विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह ने ग्राम दीपाईपुर, ग्राम पंचायत शेखपुर सुतौली (तहसील शाहगंज) में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पौधारोपण किया।
माननीय सदस्य विधान परिषद श्री बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिंशू’ ने विकासखंड सिकरारा की ग्राम पंचायत चांदपुर में पौधारोपण किया। विकासखंड मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया में ब्लॉक प्रमुख श्री सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री कपिल मुनि उमर वैश्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभासदों, व्यापारियों, पत्रकारों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पौधारोपण किया।
इसी क्रम में विकासखंड धर्मापुर की ग्राम पंचायत खटोलिया में माननीय विधायक जफराबाद श्री जगदीश नारायण राय ने 2050 पौधों का रोपण किया। वहीं, विकासखंड मुफ़्तीगंज की ग्राम पंचायत मेन्होरा में पूर्व विधायक श्री दिनेश चौधरी, उपजिलाधिकारी केराकत, जिला विकास अधिकारी एवं श्रम उपायुक्त की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपदभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा पौधों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।