विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत की मासिक बैठक सम्पन्न

विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत की मासिक बैठक सम्पन्न

मानवाधिकार व पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन

महमूदाबाद, सीतापुर
विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत की मासिक बैठक रविवार को राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय, एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल परिसर, रमुआपुर, महमूदाबाद में राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मानवाधिकार, महिला सुरक्षा, सामाजिक न्याय, जनजागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला संरक्षक रामानंद शुक्ला ने पीड़ित पक्ष सीता देवी से प्राप्त प्रार्थना-पत्र को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया, जिस पर पदाधिकारियों ने गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया। इस दौरान रामानंद शुक्ला (जिला संरक्षक, सीतापुर), नरेंद्र कुमार गुप्ता (मंडल संयुक्त मंत्री) तथा रामप्रताप नारायण वर्मा (विधानसभा प्रभारी, बिसवां) को संस्था का परिचय-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में 12 जुलाई वृक्षारोपण अभियान दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कम से कम पाँच-पाँच पौधे लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। साथ ही मानवाधिकारों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रवि लाल रस्तोगी, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं न्यूज़ एडिटर अनुज जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय, प्रदेश महासचिव तेजभान सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम कुमार त्रिपाठी, सूचना का अधिकार सेवा समिति के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, शिक्षक एवं समाजसेवी आलोक कुमार वर्मा ‘आजाद’, राम कुमारी, अनिरुद्ध कुमार, रामविलास, तहसील कानून मंत्री अनिल कुमार वर्मा तथा मंडल कार्यालय प्रभारी सुधीर कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें