चार–पांच माह तक गांव नहीं पहुंचा सफाई कर्मी, खबरें छपते ही हरकत में आया प्रशासन; एडीओ पंचायत ने जारी किया नोटिस

चार–पांच माह तक गांव नहीं पहुंचा सफाई कर्मी, खबरें छपते ही हरकत में आया प्रशासन; एडीओ पंचायत ने जारी किया नोटिस

 

पसगवां (खीरी) ब्लॉक पसगवां की ग्राम पंचायत जमुनिया शहवाज में तैनात सरकारी सफाई कर्मी को लेकर उठे विवाद ने अब प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।ग्राम प्रधान और ग्रामीणों द्वारा लगातार यह आरोप लगाया जा रहा था कि सफाई कर्मी पिछले चार से पांच महीनों से गांव में सफाई करने नहीं आया और न ही ग्राम प्रधान के पेरोल पर हस्ताक्षर करने पहुंचा। इसके बावजूद उसका वेतन भुगतान होने का मामला गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।मामले को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित किए जाने और एडीओ पंचायत पसगवां से बातचीत के बाद ब्लॉक प्रशासन हरकत में आया। एडीओ पंचायत पसगवां ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित सफाई कर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है तथा मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी कार्रवाई होगी, उसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।ग्राम प्रधान और ग्रामीणों का कहना है कि यदि सफाई कर्मी चार, पांच महीनों से गांव नहीं आया और पेरोल पर हस्ताक्षर भी नहीं किए, तो फिर उसका वेतन आखिर किस आधार पर पास किया गया? यह सवाल अब जांच का सबसे बड़ा विषय बन गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होने पर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि यदि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी तथा पंचायती राज विभाग, लखनऊ को लिखित शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे।इस मामले में एडीओ पंचायत का आधिकारिक बयान, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के बयान, पेरोल की प्रतियां तथा अन्य संबंधित दस्तावेज उपलब्ध बताए जा रहे हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग केवल नोटिस जारी कर औपचारिकता निभाता है या फिर वेतन भुगतान में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई भी करता है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें