
सांसद राजकुमार चाहर ने किया एसआरएस एनर्जी का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर ईंधन सेवा
विष्णु सिकरवार
आगरा। सैंया-ग्वालियर रोड स्थित वीरई में इंडियन ऑयल के नवीन प्रतिष्ठान एसआरएस एनर्जी का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। सांसद राजकुमार चाहर ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल के डीजीएम जाहिद शाहिद रहे। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पेट्रोल पंप शुरू होने से लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध होगा। उन्होंने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह में विधायक भगवान सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक महेश गोयल, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आगरा के जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार, अशोक बंसल, दिलीप गर्ग, प्रधान मनोज परमार, मनोज मंगल, संतोष मंगल सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रतिष्ठान के संचालक सुनील गोयल, दीपक गोयल, राकेश मित्तल एवं रवि गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि एसआरएस एनर्जी पर ग्राहकों को इंडियन ऑयल के गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों एवं आगंतुकों के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई।