शिक्षण संस्थान शेखनापुर में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस (राष्ट्रीय विद्यार्थी) के अवसर पर शाहपुर नगर ईकाई के द्वारा राजकुमार गौतम शिक्षण संस्थान शेखनापुर में संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें प्रवासी के नाते लहरपुर तहसील के तहसील संयोजक विकास वर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया की भारत के राष्ट्रीय जीवन में विद्यार्थियों की भूमिका केवल शिक्षा प्राप्त करने तक सीमित नहीं रही है, स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सामाजिक जागरण, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा,और राष्ट्रनिर्माण तक छात्रशक्ति ने समय-समय पर अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई है। इसी छात्रशक्ति को संगठित, संस्कारित और राष्ट्रोन्मुख बनाने के उद्देश्य से 9 जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की स्थापना हुई। आज 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर यह केवल एक संगठन की वर्षगांठ नहीं, बल्कि सात दशकों से अधिक समय से चल रहे, एक ऐसे छात्र आंदोलन का उत्सव है, जिसने शिक्षा, समाज और राष्ट्र के बीच सशक्त संवाद स्थापित करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कमलाकांत, कॉलेज के अध्यापक अरुण मिश्रा,अध्यापिका संध्या गौतम, उत्कर्ष शुक्ला ,विकास जयसवाल, महेंद्र मौर्य ,हिमांशु वर्मा ,सारांश कुमार,कपिल, रोशनी, कुष्पेंद्री , रेनू, अंशी राज, रुचि, आदि कार्यकर्ता व छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें