रुद्रपुर प्रधान प्रतिनिधि पर लगे “मंदिर कब्जा” के आरोप गलत – ग्रामीण

रुद्रपुर प्रधान प्रतिनिधि पर लगे “मंदिर कब्जा” के आरोप गलत – ग्रामीण

ग्रामवासियों ने DM से झूठा आरोप लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

नैमिष टुडे संवाददाता
धीरेन्द्र कुमार वर्मा

बिसवां (सीतापुर)*: तहसील बिसवां थाना सकरन क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर में प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह पर लगे “किन्नर समाज के मंदिर पर कब्जा” और “नशीले पदार्थों की बिक्री” के आरोपों को ग्रामीणों ने पूरी तरह गलत बताया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर झूठे आरोप लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम रुद्रपुर के बीचों-बीच भगवान शिव का एक पुराना मंदिर है। करीब 17 सालों से मंदिर में मूर्तियां खंडित पड़ी थीं। ग्राम प्रधान ऊषा सिंह ने पदभार संभालने के बाद मंदिर की मूर्तियों को बदलवाकर प्राण प्रतिष्ठा कराई। साथ ही मंदिर का सुंदरीकरण, चबूतरे का निर्माण, रामायण शेड, कुएं की मरम्मत और एम एल सी कोटा से हाईमास्ट लाइट भी लगवाई गई।
आरोप है कि कुछ विपक्षियों ने मंदिर पर कब्जे और नशीले पदार्थ बेचे जाने का आरोप प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह पर लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर वाले क्षेत्र में रहने वाले लोग क्षत्रिय समाज के हैं। गांव में किन्नर समाज है ही नहीं। इसलिए “किन्नर समाज के मंदिर पर कब्जा” का आरोप निराधार है। मंदिर निर्माण भी क्षत्रिय समाज के लोगों ने ही कराया था।

मंदिर के पास दुकान चलाने वाले जैनेंद्र सिंह ने भी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मंदिर परिसर में किसी भी तरह के नशीले पदार्थ की बिक्री नहीं होती।
प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने कहा कि “भगवान शिव का मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। मैंने वहां कोई अवैध कब्जा नहीं किया है। पिछले 5 सालों में हमने सड़क, नाली, चकमार्ग और मंदिरों का विकास कार्य कराया है।
ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और प्रधान प्रतिनिधि पर झूठे आरोप लगाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें