पन्द्रह दिनों से जला पड़ा पच्चीस केवीए ट्रांसफार्मर , बिजली के लिए तरस रहे टिकरा गांव के ग्रामीण 

पन्द्रह दिनों से जला पड़ा पच्चीस केवीए ट्रांसफार्मर , बिजली के लिए तरस रहे टिकरा गांव के ग्रामीण

मिश्रित सीतापुर / तहसील मिश्रि के ग्राम टिकरा मजरा अकबरपुर में पिछले 15 दिनों से 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जला होने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद चल रही है। लगातार शिकायतों के बावजूद समांधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने मिश्रित पावर हाउस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए बीते 15 दिनों में दो बार लिखित सिकायत बिजली विभाग को दी जा चुकी है । लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है । कि भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से लोगों का दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों , बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है। पेयजल व्यवस्था से लेकर घरेलू कार्यों तक हर क्षेत्र में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीणों ने आरोप है । कि समस्या की जानकारी देने के लिए जब एसडीओ और लाइनमैन को फोन किया जाता है । तो कॉल रिसीव नहीं की जाती । पावर हाउस पहुंचने पर भी संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी उपलब्ध नहीं मिलते, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, जले हुए 25 केवीए ट्रांसफार्मर से लग भग 100 बिजली कनेक्शन जुड़े हैं । जिसके कारण बड़ी संख्या में परिवार पिछले 15 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि विभाग की उदासीनता के चलते आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समांधान नहीं किया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी । प्रदर्शन में पंकज मौर्य, छत्रपाल मौर्य, जलालुद्दीन, अनीश, संतराम यादव, अंकित त्रिपाठी, मनोज तिवारी, लवकुश, रामरतन मौर्य, प्रमोद मौर्य, सर्वेश मौर्य, निजामुद्दीन, रणवीर सिंह, जयकरण मौर्य, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, नासिर अली, संजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें