महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि पर जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बेलपत्र व ताल मखाने की माला पहनाकर हुआ स्वागत 

महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि पर जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बेलपत्र व ताल मखाने की माला पहनाकर हुआ स्वागत

मिश्रित सीतापुर / महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि मिश्रित के आगमन पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का नहर चौराहे पर कांग्रेस नेत संतोष भार्गव सत्या के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संतोष भार्गव सत्या ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बेलपत्र एवं ताल मखाने के फूलों से विशेष रूप से तैयार की गई माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समर्थकों ने जयघोष कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण अभियान के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। उनके मिश्रित आगमन पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला ।
महर्षि दधीचि गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व कारागार राज्य मंत्री रामपाल राजवंशी के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का माल्यार्पण कर विधिवत पूजन-अर्चन एवं स्वागत किया । इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि उनका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाना, देशभर में गौहत्या पर पूर्ण रोक लगाना तथा गाय को केवल पशु नहीं, बल्कि माता के रूप में सम्मान दिलाने के लिए जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं । और गौ संरक्षण के प्रति समांज को एकजुट होने का संदेश दे रहे हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें