
रामपुर मथुरा थाना प्रभारी श्यामू कनौजिया हटाए गए, सदरपुर के मुकेश वर्मा बने नए प्रभारी
महमूदाबाद, सीतापुर
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत को लेकर हुए बवाल, थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन और हाईवे जाम के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामू कनौजिया को रामपुर मथुरा थाने से हटा दिया गया है।
उनके स्थान पर सदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा को रामपुर मथुरा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
गौरतलब है कि युवक की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर धरना दिया था और हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। मामले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) वेद प्रकाश श्रीवास्तव के हस्तक्षेप और फटकार के बाद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
घटनाक्रम के बाद अब थाना प्रभारी का तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से तबादले के संबंध में आधिकारिक तौर पर इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है।