विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन में बड़े फेरबदल और अनुशासन समिति का गठन

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन में बड़े फेरबदल और अनुशासन समिति का गठन

सीतापुर, उत्तर प्रदेश। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। जिला मुख्यालय पर आयोजित कांग्रेस की मासिक संगठनात्मक बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने संगठनात्मक बदलावों की घोषणा करते हुए तीन सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन किया और कई पदाधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि “देश हो, राजनीतिक दल हो या परिवार—बिना अनुशासन के कोई व्यवस्था सफल नहीं हो सकती।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से जननायक राहुल गांधी के विचारों को अनुशासित सिपाही की तरह जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला अध्यक्ष ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमला रावत को अनुशासन समिति का अध्यक्ष तथा त्रिभुवन सिंह यादव और मुनीन्द्र अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया। इसके अलावा राजकिशोर सिंह को जिला प्रवक्ता, अनिल दीवान को कार्यालय प्रभारी, श्रेष्ठ तिवारी को सदस्यता अभियान प्रभारी, प्रदीप सिंह चौहान को फ्रंटल संगठन/विभाग/प्रकोष्ठ का प्रभारी तथा दानिश नकवी को संगठन का प्रभार सौंपा गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष ने संकेत दिए कि आने वाले दिनों में संगठन में और भी बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने सक्रिय पदाधिकारियों की सराहना करते हुए विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की और सभी पदाधिकारियों के सुझाव भी लिए।
बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष संजीव नाथ गुप्ता ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, रमेश निषाद, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेश सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, अनुपमा द्विवेदी, रिज़वान अहमद, जिला महामंत्री श्रेष्ठ तिवारी, जिला सचिव अनिल दीवान सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ओमकार नाथ मिश्रा, राहुल रस्तोगी, दिलेर सिंह, अवनीश अग्निहोत्री, सीताराम राजवंशी, विजय कुमार भार्गव, संजीव सिंह, दानिश नकवी, मो. गुफरान खान, सुधीर पांडेय, श्रीष चंद शुक्ला, एडवोकेट मुनीन्द्र अवस्थी, त्रिभुवन सिंह यादव, कपिल लोधी, मीना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें