
अपना सच्चा धर्म निभाए, पौध लगाकर कर कर्तव्य निभाए.. डा. जे. पी.वर्मा
प्रतापगढ़:-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय प्रतापगढ़ के प्रांगण में पौधारोपण का कार्यक्रम अक्षत फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेपी वर्मा की अध्यक्षता में पंचवटी रोपित किया गया इस दौरान डा जे पी वर्मा ने कहा कि पौधरोपण (पेड़ लगाने की प्रक्रिया) पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और संतुलित रखने का सबसे प्रभावी उपाय है। यह ग्लोबल वार्मिंग को कम करने और भविष्य के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने में मदद करता है। अपना सच्चा धर्म निभाए, पौध लगाकर कर कर्तव्य निभाए।पौधारोपण के समापन के पश्चात संयुक्त रूप कल्याण मंत्र का उच्चारण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर संघचालक जगदम्बा ,जिला कार्यवाह हेमंत,नगर प्रचारक आशीष,प्रचारक विवेकानंद,नगर कार्यवाह अंकित सहनगर कार्यवाह सुमित,जिला संयोजक भारतीय भाषा अभियान महेश कुमार गुप्ता,अरुण पांडेय, धीरज मिश्रा कार्यालय स्वच्छ्ता प्रमुख मनीष कुमार,अमित पांडेय जी,आदित्य जी, राज जी, सागर जी