
एमएलसी पवन सिंह चौहान ने किया महादेव बाबा मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन
नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ सीतापुर
संदना/सीतापुर। विकास खंड गोंदलामऊ क्षेत्र के तेरवा स्थित प्राचीन महादेव बाबा मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। रविवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पवन सिंह चौहान ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया।
पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 1 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर का व्यापक विकास कराया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यात्री हाल, यात्री शेड, शौचालय निर्माण, परिसर का सौंदर्यीकरण तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महादेव बाबा मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके विकास से क्षेत्र की पहचान को नई मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के अभियंता चंदन मौर्य एवं अवर अभियंता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र अर्कवंशी, पूर्व प्रधान भानु प्रताप सिंह, भारत सिंह, इंद्र प्रताप सिंह उर्फ इंदुल, रामशंकर वर्मा, जमुना गुप्ता, मदन पाल सिंह अर्कवंशी, मुनान शुक्ला , छोटे शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव, सर्वेश मिश्रा, घन श्याम अर्कवंशी, तारा गुप्ता, अवध कुमार सिंह, गंगाराम, मंशाराम, अजय राठौर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
भूमिपूजन के दौरान क्षेत्रवासियों ने मंदिर के विकास कार्यों के लिए खुशी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं पर्यटन विभाग का आभार जताया।