सोमवती अमावस्या पर नैमिषारण्य जाने वाले श्रद्धालुओं से रामकोट में लगा भीषण जाम सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने से घंटों लगा रहा जाम

सोमवती अमावस्या पर नैमिषारण्य जाने वाले श्रद्धालुओं से रामकोट में लगा भीषण जाम
सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने से घंटों लगा रहा जाम

नैमिष टुडे /सवाददाता

रामकोट-सीतापुर। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर नैमिषारण्य धाम में स्नान के लिए आते जाते समय दोपहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते सोमवार को रामकोट कस्बे में भीषण जाम लग गया धीमी गति से सड़क निर्माण कार्य व नाला निर्माण कार्य के चलते रामकोट में घंटों लगा रहा जाम, कस्बे में धीमी गति से निर्माण कार्य चल रहा है। जाम इतना भयानक था कि सभी मार्गों तक वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। वहीं कस्बे की गलियों में भी जाम लगा रहा श्रद्धालु अपने-अपने वाहन कस्बे की गलियों से निकालने को मजबूर हुए , एंबुलेंस भी जाम में फंस गई जाम के दौरान मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से किसी तरह एंबुलेंस को निकाला गया। गनीमत रही कि मरीज की हालत ज्यादा गंभीर नहीं थी।
रामकोट कस्बे से नैमिषारण्य जाने वाला मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण व नाला निर्माण कार्य 10 माह से धीमी गति से चल रहा है। जबकि कस्बे में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण को 1 जनवरी 2026 को तहसील प्रशासन के द्वारा हटवाया गया था। जो अभी भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है। बरसात में ग्रामीणों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है सुबह के जाम वाले पॉइंट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती नाम मात्र थी, बाद में रामकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें