बाइक और साइकिल की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बाइक और साइकिल की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ सीतापुर

संदना सीतापुर।
मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर जरिगवां गांव के पास सोमवार को बाइक और साइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा भेजा, जहां से एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, समसुद्दीन पुत्र खुदबुद्दीन निवासी मोहल्ला दखिनारा थाना मछरेहटा साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान खिन्नीपुरवा निवासी रामकिशोर पुत्र राजाराम की बाइक संख्या यूपी 34 सीएच 0704 से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में समसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर टूट गया, जबकि बाइक सवार रामकिशोर को मामूली चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कल्ली चौकी पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी मछरेहटा भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने समसुद्दीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें