रफ्तार बनी आफत, ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

रफ्तार बनी आफत, ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ सीतापुर

संदना, सीतापुर। थाना क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को बेहड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार साले-बहनोई घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घुसंपुरवा निवासी जयपाल पुत्र लल्लू तथा गेगलापुर निवासी राममिलन पुत्र रामऔतार किसी कार्य से संदना आए थे। कार्य समाप्त कर दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेहड़ा गांव के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा भिजवाया जहां डाक्टरों ने गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें