भाजपा नेता अशोक शर्मा के इकलौते बेटे के असामयिक निधन से शहर में शोक की लहर

भाजपा नेता अशोक शर्मा के इकलौते बेटे के असामयिक निधन से शहर में शोक की लहर

विष्णु सिकरवार
आगरा। जिले के प्रमुख समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी सीता नगर मंडल के पूर्व जिला महामंत्री, पीली कोठी सीता नगर, रामबाग, आगरा निवासी भाजपा नेता पं. अशोक शर्मा के इकलौते पुत्र और समाजसेवी, ब्राह्मण नेता, किसान यूनियन (स्वतंत्रत) एवं जिला कांग्रेस कमेटी, आगरा के जिला मीडिया प्रभारी, पं. पवन शर्मा के प्रिय भांजे हर्ष शर्मा का दुखद एवं असामायिक निधन विगत दिनांक 7 जून, 2026 को हो गया है। शोक संतप्त परिजनों ने बताया कि हर्ष चार बहनों के बीच अकेला पुत्र था और अशोक शर्मा के छोटे भाई भारत शर्मा के भी कोई पुत्र नहीं है उनकी भी तीन बेटियां हैं। हर्ष के जाने के बाद परिवार में मातम छा गया है। हर्ष एक सीधा और संस्कारी थे। हर्ष का निधन सिकंदरा रोड पर स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ था। परिजनों ने बताया कि हर्ष के शरीर में इंफेक्शन फैल गया था, जिसके कारण हर्ष का निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर मिली काफी संख्या में लोग अस्पताल और घर पर पहुंचे हर्ष का अंतिम संस्कार रात को ही कर दिया गया था। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हर्ष के मामा पंडित पवन शर्मा ने बताया कि हर्ष की आत्म की शांति हेतु एक शोक सभा सोमवार को रखी गई थी जिसमें जिले के सभी पार्टियों के नेता, बाह्मण संगठनों के पदाधिकारीयों, समाज सेवियों, गणमान्य नागरिकों सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ऐसे हृदय विदारक घटना से दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए अभी भी श्री शर्मा के घर पर तांता लगा हुआ है। मामा पंडित पवन शर्मा ने बताया है कि अशोक शर्मा के निवास पर शोक सभा तेरहवीं तक चलेगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें