
ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
सीतापुर दिनांक 28 मई 2026 (सू0वि0) जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर ईदगाहों, मस्जिदों में अदा की जाने वाली नमाज को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान ईदगाहों एवं अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की गई।
इसके साथ ही जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातारण में सम्पन्न कराया जा रहा है