बिसवां में पेयजल संकट, दो सरकारी नल खराब मोहल्ला शेख सराय वार्ड नंबर 8 के लोग परेशान नगर पालिका अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

बिसवां में पेयजल संकट, दो सरकारी नल खराब

मोहल्ला शेख सराय वार्ड नंबर 8 के लोग परेशान
नगर पालिका अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

नैमिष टुडे/धीरेन्द्र कुमार वर्मा

सीतापुर/बिसवां
नगर क्षेत्र बिसवां के मोहल्ला शेख सराय वार्ड नंबर 8 में पेयजल संकट लगातार बना हुआ है। मोहल्ले में लगे तीन सरकारी नलों में से केवल एक नल को सही कराया गया है, जबकि बाकी दो नल अब भी खराब पड़े हुए हैं। भीषण गर्मी में मोहल्लेवासियों और राहगीरों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारी केवल एक नल सही कराकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान रहे हैं, जबकि दो नलों के खराब होने से बड़ी संख्या में लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं।
मोहल्लेवासियों में नगर पालिका अधिकारियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारी कार्यालयों में बैठकर फिल्टर का पानी पीते हैं, लेकिन आम जनता इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।
क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द दोनों खराब नलों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें