शिक्षक संघ चुनाव में अजय सिंह की शानदार जीत

शिक्षक संघ चुनाव में अजय सिंह की शानदार जीत

 

 

नैमिष टुडे संवाददाता

संदना/सीतापुर

 

गोंदलामऊ ब्लॉक में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में अजय कुमार सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 649 वोट पड़े, जिनमें अजय कुमार सिंह को 387 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी इम्तियाज अली को 262 वोट मिले। इस तरह अजय सिंह ने 125 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर ऋतु सिंह, अंकुर सिंह, शशांक पांडेय, नवनीत, अनुराग श्रीवास्तव, लवलेश, हरीश, प्रदीप, मनोज, अनुपम शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे और विजयी प्रत्याशी को बधाई दी।

समर्थकों ने कहा कि अजय सिंह की यह जीत संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती लेकर आएगी। शिक्षकों के हितों की आवाज़ को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन को नए नेतृत्व में नई दिशा प्राप्त होगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें