मछरेहटा चौराहा से परसौली चौराहा तक अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की मांग ।
मिश्रित सीतापुर / कस्बा मिश्रित निवासी सुशील चंद्र गुप्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है । कि धार्मिक नगर मिश्रित में मछरेहटा चौराहे से मेन बाजार बस्ती के अंदर परसौली चौराहा तक सभी दुकानदारों ने रोड पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है ।दोनों तरफ के दुकानदार लग भग आधी रोड पर दुकाने लगा रहे हैं । अपनी दुकानों के आगे लोहे की जाली लगा रखी है । उसी जाली पर दुकान का सामान लटका देते हैं । जिससे अंदर आने जाने वाले आटो एवं दो पहिया और चौपहिया वाहन आगे पास नहीं हो पाते हैं । बस्ती के अंदर हर समय जाम की समस्या बनी रहती है । इस जाम में फंसकर स्कूली बच्चे और महिलाएं काफी परेशान हो रही हैं । इस लिए पीड़ित व्यक्ति ने मांमले का शिकायती पत्र जिलाधिकारी को देकर मछरेहटा चौराहा से परसौली चौराहा तक अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की हैं ।