महर्षि दधीचि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित की ब्यवस्थाऐं बदहाल । 

महर्षि दधीचि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित की ब्यवस्थाऐं बदहाल ।

 

मिश्रित सीतापुर / केंद्र और प्रदेश सरकार बीमार लोगों को निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास कर रही है । परंतु सरकारी चिकित्सालयों में तैनात जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का कोई लाभ मरीजो को नहीं मिल रहा है । जबकि जिलाधिकारी राजा गणपति आर बराबर सीएससी और पीएससी का औचक निरीक्षण कर रहे हैं । कमियां पाए जाने पर उनको प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए वेतन पर रोक लगा रहे है । फिर भी लापरवाह अधिकारी अपनी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं । मांमला महर्षि दधीचि के धार्मिक नगर कस्बा मिश्रित का है । यहां पर स्थित महर्षि दधीचि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य अधीक्षक डा. प्रखर श्रीवास्तव की मनमानी कार्य शैली उनके सर चढ़कर बोल रही है । एक तो वह प्रति दिन अपनी निजी कार से प्रदेश की राजधानी लखनऊ से देर सवेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित को पदार्पण करते हैं । फिर आने के बाद रोज मर्रा के कार्यों में उलझ कर रह जाते हैं । उन्हें चिकित्सकीय कार्य व वार्डो के निरीक्षण का समय ही नही मिलता है । अभी बीते समय जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने सीएससी मिश्रित का औचक निरीक्षण किया था । आक्सीजन प्लांट और शौंचालयों में गंदगी आदि पाए जाने पर कई कर्मचारियों का वेतन रोककर प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी । फिर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित का दुर्भाग्य कहा जाए या लापरवाह अधिकारी आज भी वार्डों में पड़े बेडो पर चादरे नही है । यहां पर भर्ती होने वाले मरीज अपने घरों से अपना बिस्तर लेकर आ रहे हैं । अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी सब कुछ देखकर अनदेखा कर रहे हैं । सूत्रों की माने तो सीएससी में जनरेटर चलाने के नाम पर हजारों रुपयों का डीजल प्रति दिन सरकारी लाग बुक में दर्शाया जा रहा । लेकिन जनरेटर कभी चलाया नही जाता है । बिजली चली जाने पर मरीज के तीमारदार बेना व गत्ता आदि हाथ से हिलाकर मरीज पर हवा देने का कार्य कर रहे है । यहां पर भर्ती मरीजों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही करने की मांग की है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें