
मोटर साइकिल और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर दो लोगों की मौत ।
मिश्रित सीतापुर / कोतवाली मिश्रित के सीतापुर हरदोई मार्ग पर ग्राम करमसेपुर के आगे स्थित सौंरी पुलिया पर आज 2:00 बजे के लग भग ट्रैक्टर और मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें ट्रैक्टर चालक और मोटर साइकिल चालक की मौत हो गई है । तथा दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित में भर्ती कराया गया है । मिली जानकारी के अनुसार थाना इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम नटौरा निवासी कपिल पुत्र रामकिशोर उम्र 22 वर्ष अपने साथी मोहित पुत्र श्रीकेशन के साथ कल ग्राम टिकरा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे । आज 2:00 बजे के लग भग वह टिकरा से अपने गांव नटौरा जा रहे थे । तभी सीतापुर हरदोई मार्ग पर स्थित सौंरी पुलिया के पास बरमी की ओर से आ रहे स्वराज ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई । जिससे ट्रैक्टर चालक मोहित पुत्र सुरेश कुमार उम्र 18 वर्ष तथा मोटर साइकिल चालक कपिल पुत्र रामकिशोर उम्र 22 वर्ष की मौके पर मौत हो गई है । उनके साथी मोहित पुत्र श्रीकेशन निवासी नटौरा तथा अर्जुन पुत्र सीताराम उम्र 20 निवासी बरमी गंभीर रूप से घायल हो गए है । जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित में भर्ती कराया गया है । घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई जहां पर चिकित्सकों ने मोटर साइकिल चालक कपिल पुत्र राम किशोर निवासी नटौरा व ट्रैक्टर चालक मोहित पुत्र सुरेश कुमार निवासी बरमी को मृत घोषित कर दिया । कोतवाली पुलिस ने दोनों मृतको के शव का पंचनामा भराकर पोस्ट मार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है । तथा दोनों घायलो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रित में जारी है ।
मोटर साइकिल सवार यातायात नियमों को दरकिनार कर हेलमिट नही लगाए थे । कास हेलमिट लगा रखा होता तो सायद सर में इतनी चोट नही आती और जान भी बच जाती ।