
सुभासपा सम्मेलन की तैयारियां तेज
डॉ. अरविंद राजभर मुख्य अतिथि, गोंदलामऊ में 12 मई को आयोजन
नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ सीतापुर
गोंदलामऊ/सीतापुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) द्वारा सीतापुर के गोंदलामऊ ब्लॉक स्थित कैलाश आश्रम, बकछेरवा के निकट 12 मई को एक विशाल “सामाजिक समरसता एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और पूर्व राज्यमंत्री डॉ. अरविंद राजभर मुख्य अतिथि होंगे।
सम्मेलन की तैयारियों के तहत रविवार को विकास खंड गोंदलामऊ क्षेत्र के बरताल, महसुई, गंगापुर, पोखरा, नैतलवा, महमदपुर, देवरी और घटमापुर जैसे विभिन्न गांवों में जन चौपालों का आयोजन किया गया। इन चौपालों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इन जन चौपालों का नेतृत्व मध्यांचल प्रदेश महासचिव और गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय अर्कवंशी ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सुनील अर्कवंशी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए 12 मई को होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
सुनील अर्कवंशी ने बताया कि यह सम्मेलन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा। डॉ. अरविंद राजभर के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मदन पाल सिंह अर्कवंशी, हरदोई जिला अध्यक्ष संस्कृति प्रकोष्ठ संजय अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष राहुल अर्कवंशी, हरद्वारी कनौजिया, ठाकुर प्रसाद, राकेश अर्कवंशी, गंगाराम अर्कवंशी, दिनेश अर्कवंशी, भईयालाल गौतम, राजेश कश्यप, गुड्डू कश्यप, श्रवण गौतम और दीपू कुमार अर्कवंशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चौपालों के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने 12 मई को आयोजित होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।