
सड़क निर्माण का अधूरा कार्य छोड़कर भागे ठेकेदार
कार्य अवधि के बीच नहीं पूरा हुआ कार्य
सकरन/सीतापुर में रुद्रपुर और बोहरा के बीच भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित योजना द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अवध कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था जिसमें ठेकेदार द्वारा अनियमित बढ़ती गई थी जिसका विरोध रुद्रपुर और बोहरा के दर्जनों ग्रामीणों ने किया था जिसका समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में खबर प्रशासन भी किया गया था इस सड़क की लंबाई 1.930 किलोमीटर है जो 43.34 लाख रुपए की लागत से बनाई जा रही थी जिसका समय 27/03/2025 से प्रारम्भ हुआ था लगभल 1 वर्ष के ऊपर हो गया है लेकिन कार्य अभी भी अपूर्ण है जितनी सड़क बनाई गई है उसकी भी 6 महीने में ही जर्जर हो गई है कार्यदाई साथ के अवर जेई शैलेश कटियार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार का पेमेंट नहीं हुआ है इसीलिए कार्य रुका हुआ है लेकिन सवाल यह उठता है कि ऐसे घटिया कार्य का क्या पेमेंट करना उचित है छह माह में उखड़ गई 5 वर्ष का ठेका होने के बाद 1 वर्ष तो बिना सड़क बने ही निकल गया रुद्रपुर प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह सितांशु सिंह,गुड्डू सिंह,प्रदीप सिंह, सुरेश, गोलू,रवि,राजू,सर्वेश रामकरन ,मुनीजर,आदि ने बताया अगर ठेकेदार इसमें सुधार नहीं करते हैं तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक की जाएगी